Justice Katju on CJP Leaders: ‘शांति बांड’ पर साइन करते ही ‘शेर’ बने ‘नाई’, काटजू ने इन 4 नेताओं को बताया बुजदिल

Justice Katju on CJP Leaders: ‘शांति बांड’ पर साइन करते ही ‘शेर’ बने ‘नाई’, काटजू ने इन 4 नेताओं को बताया बुजदिल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने कॉकरोच जनता पार्टी के टॉप लीडर्स पर तीखा हमला बोला है। पुलिस के डर से पीस बॉन्ड पर साइन करने वाले इन नेताओं को काटजू ने बुजदिल और कायर करार दिया है। उनका मानना है कि जेल जाने से बचने के लिए इन लोगों ने घुटने टेक दिए और अपना पॉलिटिकल करियर खत्म कर लिया। इसके उलट, उन्होंने एक्टिविस्ट नेहा बोरा की जमकर तारीफ की है, जिन्होंने अपने अधिकारों के लिए डटकर पुलिस का सामना किया।

शांति बांड साइन कर घुटने टेकने को बताया ‘कायरता’

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने CJP के चार बड़े नेताओं- अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे पर जमकर भड़ास निकाली है। इन चारों ने पुलिस प्रशासन के दबाव में आकर पीस बॉन्ड भर दिया, जिसमें उन्होंने वादा किया कि वे किसी भी तरह के सार्वजनिक प्रदर्शन या विरोध का हिस्सा नहीं बनेंगे। काटजू ने इसे सीधे तौर पर कायरता बताया है। उनका कहना है कि जब माहौल सामान्य था, तब ये नेता बड़ी-बड़ी बातें करते थे, लेकिन जेल और पुलिस के डर से तुरंत पीछे हट गए। एक सच्चा लीडर कभी भी लाठियों के डर से जनता की आवाज उठाना नहीं छोड़ता।

‘गैंग ऑफ फोर’ पर कहावत से कसा तंज

जस्टिस काटजू ने इन चारों CJP नेताओं को चीनी राजनीति की तर्ज पर ‘गैंग ऑफ फोर’ का नाम दिया है। सोशल मीडिया पर इन नेताओं को घेरते हुए उन्होंने एक मशहूर पुरानी कहावत लिखी- “जब पड़ी मार शमशीरन की, तो महाराज, मैं नाई हूं।” काटजू ने तंज कसते हुए कहा कि इंटरनेट पर ये खुद को शेर बताते थे, लेकिन कानूनी कार्रवाई की तलवार लटकते ही ये बचने की गुहार लगाने लगे। पूर्व जज के मुताबिक, इस आत्मसमर्पण के साथ ही इन चारों का राजनीतिक भविष्य अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है।

नेहा बोरा की हिम्मत को किया सलाम

जहां एक तरफ CJP के बड़े नेता डर कर पीछे हट गए, वहीं एक्टिविस्ट नेहा बोरा ने गजब की हिम्मत दिखाई। जस्टिस काटजू ने अपनी पोस्ट में नेहा की जमकर प्रशंसा की है। नेहा ने पुलिस के दबाव में आने से मना कर दिया और शांति बांड पर दस्तखत करने से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया। उनका स्टैंड बिल्कुल साफ था कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन करना नागरिकों का बुनियादी संवैधानिक अधिकार है और वह इसके साथ कोई समझौता नहीं करेंगी। काटजू ने कहा कि सच्चा नैतिक बल और साहस इसी तरह के फैसलों में नजर आता है और वे केवल नेहा बोरा का सम्मान करते हैं।

CATEGORIES
TAGS

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )