Balrampur News: बलरामपुर में किसानों को बड़ी राहत; जैरीकेन में फिर मिलेगा डीजल, 10 लीटर तक की अनुमति

Balrampur News: बलरामपुर में किसानों को बड़ी राहत; जैरीकेन में फिर मिलेगा डीजल, 10 लीटर तक की अनुमति

Balrampur News: जनपद में डीजल को लेकर बीते दिनों बनी अफरा-तफरी और पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारों के बीच जिला प्रशासन ने किसानों को महत्वपूर्ण राहत दी है। प्रशासन ने जैरीकेन (जरी केन) में डीजल देने पर लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया है, जिससे अब किसानों को खेती-किसानी के कार्यों के लिए आसानी से ईंधन उपलब्ध हो सकेगा।

अफवाहों के चलते बनी थी पैनिक बाइंग की स्थिति

दरअसल, हाल के दिनों में ईंधन को लेकर फैल रही अफवाहों के कारण जिले में ‘पैनिक बाइंग’ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई और लंबी कतारें लगने लगीं, जिससे अव्यवस्था फैल गई थी। हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने एहतियातन जैरीकेन में डीजल देने पर अस्थायी रोक लगा दी थी।

किसानों को हो रही थी परेशानी

इस प्रतिबंध का सीधा असर किसानों पर पड़ा। बुवाई, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए डीजल की आवश्यकता होने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मात्रा में ईंधन नहीं मिल पा रहा था, जिससे खेती-किसानी प्रभावित होने लगी थी।

अब स्थिति सामान्य होने और ईंधन आपूर्ति सुचारु होने के बाद जिला प्रशासन ने समीक्षा कर प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया है। नए निर्देशों के तहत जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर किसानों को जैरीकेन में अधिकतम 10 लीटर डीजल निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि कृषि कार्यों में कोई बाधा न आए। साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय सीमा के अनुसार ही डीजल का वितरण सुनिश्चित करें।

प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें, जिससे आपूर्ति व्यवस्था बनी रहे और सभी को समय पर डीजल उपलब्ध हो सके।

CATEGORIES
TAGS

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )